वड़ोदरा । बारात में मौजूद युवकों ने दुल्हा बने अपने दोस्त को कांधे पर बैठा लिया। बाराती नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। दोस्त के कांधे पर बैठा दुल्हा भी मस्त होकर नाच रहा था। चारों तरह मस्ती का माहौल, लोगों के चेहरे पर खुशी। एकाएक दोस्त के कांधे पर बैठकर नाचता दुल्हा नीचे गिरने लगा, दोस्तों ने उसे संभालकर नीचे उतारा लेकिन वह दुनिया छोड़ चुका था। घटना के बाद जहां खुशियां फैसली थी , वहां मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि खुशी में दुल्हे ने भी देसी और अंग्रेसी दोनों तरह की शराब पी थी। हालांकि उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-पति-पत्नी की तरह 25 साल से साथ रह रहे थे, बच्चों की शादी के लिए पहले खुद लिए सात फेरे
चलिए बताते हैं पूरा घटनाक्रम, असल में गुजरात के वडोदरा में यह अजीबो गरीब हादसा हुआ। रनोली गांव में राजा सोलंकी नाम के युवक की शादी थी। पूरा घर परिवार बारात लेकर निकल पड़ा था। खुशी में दोस्तों ने जमकर मस्ती की, बताया जा रहा है इस मस्ती के बीच कुछ युवकों ने दुल्हे को भी थोड़ी शराब पिला दी। इस दौरान कुछ ने दुल्हे को अंग्रेजी शराब तो कुछ ने उसे देसी शराब पिलाई।
इसके बाद बारात सड़कों पर नाचती-झूमती शामियाने की ओर बढ़ रही थी। कुछ दोस्तों ने दुल्हे राजा को अपने कांधों पर बैठा लिया और नाचने लगे। राजा भी खुशी में झूमता रहा। इस दौरान एक दोस्त के कांधे पर बैठकर नीचते हुए अचानक राजा का सिर नीचे की ओर झुक गया। कोई कुछ समय पाता इससे पहले उसने अपना पूरा शरीर छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें-थ्री ईडियट्स इन रियल लाइफः चलती ट्रेन में व्हाट्सएप से एमबीबीएस स्टूडेंट ने करा दी महिला की ड...
दोस्तों ने राजा को नीचे उतारा और उसे हवा की, कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। थोड़ी देर बात राजा ने वहीं प्राण त्याग दिए। हालांकि बाद में उसे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है।
देखिए वीडियो (साभार- ईटीवी गुजरात)