Saturday, April 27, 2024

जानिए आपके घर में किन चीजों के होने से लग रहा है वास्तु दोष

अंग्वाल न्यूज डेस्क
जानिए आपके घर में किन चीजों के होने से लग रहा है वास्तु दोष

कई बार घर में दंपति के बीच लड़ाई-झगड़े खत्म ही नहीं होते। अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। बिना किसी कारण के मन उदास रहता है। ऐसी स्थिति में कई वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि अमूमन व्यक्ति को वास्तु की कई चीजों का ज्ञान नहीं होता, जिसकी वजह से न केवल उनके घर में धन की कमी होती है बल्कि लड़ाई-झगड़े और नकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। तो आइए हम बताते हैं आपको घर में होनी वाली छोटी-छोटी उन जानकारियों के बारे में जिनके होने से वास्तु दोष लगता है...

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मकड़ी के जाले होना अशुभ माना जाता है। जिन घरों में जाले होते हैं, वहां धन की कमी होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

 

 

घर में भूलकर भी टूटा शीशा, कांच के बर्तन या टूटी हुई घड़ी न रखें। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा रहती है और पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

 


 

घर की दीवारें ठीक होनी चाहिए। दीवारों पर दरारें नहीं होनी चाहिए और न ही नल से लगातार पानी टपकना चाहिए। ऐसा होने पर हमेशा धन की हानि होती रहती है। दीवारों और नल को  ठीक रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

 

अमूमन लोग घर के मंदिर में भगवान को फूल अर्पित करते हैं। लेकिन वे उन फूलों को पूरी रात वहीं रहने देते है। जबकि मंदिर में बासी फूल नहीं रखने चाहिए। भगवान को अर्पित किए फूल शाम को मंदिर से हटा  लेने चाहिए।

 

 

घर के दरवाजे खुलते या बंद करते समय आवाज का आना भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसा होने पर तुंरत ही दरवाजों को ठीक करवा लेना चाहिए।

Todays Beets: