नई दिल्ली।
तेज रफ्तार जिन्दगी में लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। काम के बढ़ते बोझ से लोगों में तनाव घर करता जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें और भी कई तरह की बीमारी भी घेर रही है। लोगों में बढ़ते तनाव की वजह से कौन-कौन सी बीमारियां हो रही हैं इसके बारे में हिम आपको बता रहे हैं।
गंजापन-
तनाव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ज्यादा तनाव की वजह से लोगों में गंजापन भी तेजी से बढ़ सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही तनाव के पांच नुकसानों को बताने जा रहे हैं।
डायरिया और कब्ज-
आज लोगों में सहनशीलता की काफी कमी हो गई है। लोग छोटी-छोटी बातों से तनाव में आ जाते हैं। इसका कई बार असर उनकी आंतों पर भी होता है। यदि कोई व्यक्ति ज्यादा तनाव ले रहा है तो उसे डायरिया और कब्ज जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
नींद में परेशानी-
इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में काम के साथ शरीर को आराम देना भी उतना ही ही जरूरी है। एक व्यक्ति को कम से कम सात घंटों की नींद तो लेनी ही चाहिए। ज्यादा तनाव लेने वाले लोगों को नींद की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
दिल की बीमारी का खतरा-
तनाव का असर आपके शरीर के अलावा दिल पर भी पड़ता है। ज्यादा तनाव होने से आपका रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में इसका सीधा प्रभाव आपके दिल पर पड़ता है। तनाव लेने वाले व्यक्तियों में दिल की बीमारी का भी खतरा काफी रहता है।
सिर में दर्द रहेगा-
ज्यादा तनाव लेने वाले लोगों को अक्सर सिर में दर्द रहता है। बढ़ते तनाव के साथ सिर दर्द भी बढ़ता जाता है।
मांसपेशियों में दर्द
तनाव में रहना काफी नुकसानदायक है। इससे लोगों की मांसपेशियों को कई बार भयानक दर्द भी होने लगता है।