Tuesday, April 30, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

50 मिनट में खाएं तीन पराठे और पाएं नकद इनाम के साथ जिन्दगी भर मुफ्त खाने का तोहफा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
50 मिनट में खाएं तीन पराठे और पाएं नकद इनाम के साथ जिन्दगी भर मुफ्त खाने का तोहफा

नई दिल्ली। अगर किसी को यह आॅफर मिले कि 50 मिनट के अंदर तीन पराठे खाओ और इनाम पाओ। इसके साथ ही जिन्दगी भर के लिए उस ढाबे में मुफ्त खाना खाओ। इस आॅफर को सुनकर कोई भी तैयार हो जाएगा। आप भी तैयार हो जाएंगे। पहले पराठे की साइज और इनाम के बारे में तो सुन लें। इस तरह का आॅफर दिया है दिल्ली-रोहतक बाईपास पर मौजूद तपस्या पराठा जंक्शन नाम के ढाबे के मालिक ने। आइए इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

3 पराठें खाने पर मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम 

रोहतक दिल्ली बाईपास पर तपस्या पराठा जंक्शन ने तीन पराठे खाने पर एक लाख रुपए का इंश्योरेंश, 1 लाख रुपए कैश और जिंदगी भर मुफ्त खाना देने का अनोखा इनाम रखा है। अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने ही इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत ने बताया कि वे 10 साल से इस काम से जुड़े हुए हैं। अपनी बेटी के नाम से उन्होंने तपस्या पराठा जंक्शन खोला है। उन्होंने बताया कि उनका पराठा लगभग 2 फीट का है। इसका वजन 1200 ग्राम है। 

सिर्फ दो लोग जीत सके हैं ईनाम

मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं। वहीं रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 परांठे खाकर यह इनाम जीता है। आपको बता दें कि दूर-दूर से लोग उनके पराठों का स्वाद लेने के लिए आते हैं। तपस्या पराठा जंक्शन के संचालक मुकेश ने बताया कि उन्होंने 2008 से 2 फुट के पराठे बनाने शुरू किए थे। पिछले साल भैसरू के अश्विनी ने तीन परांठे खाकर चुनौती को पूरा किया। अब पराठा जंक्शन उन्हें एक साल से मुफ्त खाना खिला रहे हैं। इसके बाद अभी तक किसी ने भी इस चुनौती को पूरा नहीं किया है।

पराठों की खासियत


व्यास  2 फुट

वजन  1200 ग्राम

स्टफिंग  700 ग्राम

कीमत  150-350 रुपए

वैरायटी  40  

 

Todays Beets: