नई दिल्ली। व्हाट्सएप के जरिए ग्रुप वीडियो करने या वाॅयस काॅल वालों को फेसबुक ने बड़ी सौगात दी है। फेसबुक ने व्हाट्सएप पर ग्रुप वीडियो काॅलिंग या फिर वाॅयस काॅलिंग करने को मंजूरी दे दी है। फेसबुक के इस कदम से ग्रुप वीडियो काॅलिंग और वाॅयस काॅलिंग करने वाले दूसरे प्लेटफाॅर्म इमो की परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर जारी कर दिया है। व्हाट्सएप का यह नया फीचर सिर्फ बीटा यूजर्स को छोड़कर सभी के लिए जारी की दिया गया है।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप के यूजर्स को काफी समय से ग्रुप वीडियो काॅलिंग और वाॅयस काॅलिंग का इंतजार था। अब फेसबुक ने उनकी इस परेशानी को दूर कर दिया है। व्हाट्सएप के नए फीचर को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - फर्जी खबरों को रोकने के लिए ट्विटर ने उठाया बड़ा कदम, अब ट्वीट करने की समय सीमा होगी तय
-सबसे पहले अपने व्हाट्सएप एप को गूगल प्ले-स्टोर से या एप्पल के एप स्टोर से अपडेट करें।
-सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें
-अब सबसे पहले किसी फ्रेंड को वीडियो कॉल करें
-अब आपको वीडियो कॉलिंग के दौरान वीडियो कॉल में किसी को ऐड करने (Add participant) का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि वीडियो कॉल करने और रिसीव होने के बाद ही किसी को कॉल में शामिल करने का विकल्प मिलेगा।
अब आपको सबसे ऊपर ऐड पार्टिसिपेंट का विकल्प मिलेगा। यहां क्लिक कर आप जिसे भी ऐड करना चाहते हैं उसे ऐड कर सकते हैं।