नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु और नेता भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जख्मी भैय्यूजी महाराज को इंदौर के बाॅम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी है। गौर करने वाली बात है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने हाल ही में भय्यूजी महाराज को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। भय्यूजी का असली नाम उदय सिंह शेखावत है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोग उन्हें भय्यूजी महाराज के नाम से जानते हैं। मध्य प्रदेश में उनके हजारों की संख्या में समर्थक हैं। भय्यूजी गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी संत हैं। इसी वजह से उन्हें मॉर्डन संत भी कहा जाता है इन्हें प्रवचन के लिए जाना जाता है।