नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेसी विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए वे कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि रिश्वत देने के लिए पैसे कहां से जुटाए जा रहे हैं और उनका किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कांग्रेस ने राज्य की छोटी पार्टी जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी और एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें - अंग्रेजी भाषा अंग्रेजों के द्वारा छोड़ी गई बीमारी है इससे खुद ही निकलना होगा- वेंकैया नायडू
यहां बता दें कि सरकार के गठन के समय भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं था। ऐसे में उस पर इस बात के आरोप भी लगे कि भाजपा के नेता कांग्रेसी नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक बार फिर से राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं और विधायकों को अपने साथ जोड़ने के लिए उनकी तरफ से लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने इससे निपटने के लिए कानूनी तैयारी पहले से ही कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा को कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।