Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

वंशवाद पर अमित शाह का पलटवार, कहा- सब जानते हैं कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन, भाजपा का बता सकते हो

अंग्वाल न्यूज डेस्क
वंशवाद पर अमित शाह का पलटवार, कहा- सब जानते हैं कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन, भाजपा का बता सकते हो

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में वंशवाद को लेकर दिए गए भाषण पर उनकी जमकर खिंचाई की। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि वंशवाद कांग्रेस की खासियत हैं, भारत का स्वभाव नहीं है। इसे समूचे भारत पर नहीं थोपा जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अपने 48 मिनट के संबोधन में उन्होंने भाजपा को विकास का पर्याय बताया।

असल में अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमेरिका में दिए उनके हालिया बयान के चलते उन्हें आड़े हाथों लिया। 'भाजपा राजनीति में क्यों है' विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से हटकर है, जो परिवारवाद पर नहीं, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर चलती है। इस दौरान उन्होंने जनसंघ के जन्म से लेकर भाजपा के मौजूदा सफर तक प्रकाश डाला और तीन बिंदु यानि पार्टी के भीतर लोकतंत्र, पार्टी के सिद्धांत और भाजपा सरकार के शासन करने के तरीकों की सिलसिलेवार जानकारी दी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सबको पता है कि कल कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षमतावान कार्यकर्ताओं को पूरा मौका देती है। जो पार्टियां वंशवाद से उपर उठी हैं, वही देश का कल्याण कर सकती हैं।


इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा- मोदी सरकार ने अब तक जनहित में 106 फैसले लिए हैं। हालांकि इनमें से कुछ फैसले खराब भी लगे होंगे लेकिन जो भी किया उसके केंद्र में आमजन रहा। भाजपा अध्यक्ष ने चुटकी ली कि पहले फैसले ऐसे होते थे जो लोगों को अच्छे लगे। अब फैसले ऐसे लिए जाते हैं जो लोगों के लिए अच्छे हों। उन्होंने भाजपा को विकास का पर्याय बताया और कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आई है, तब देश में विकास हुआ है।

Todays Beets: