Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

LIVE - PM मोदी त्रिपुरा में बोले- त्रिपुरा चुनावों पर अब शोध होंगे, हमारी सरकार सबकी सरकार, प्रतिपक्ष दे साथ

अंग्वाल न्यूज डेस्क
LIVE - PM मोदी त्रिपुरा में बोले- त्रिपुरा चुनावों पर अब शोध होंगे, हमारी सरकार सबकी सरकार, प्रतिपक्ष दे साथ

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री विप्लव देव के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज त्रिपुरा में दीपावली आई है। विकास का बीज नई उमंग, नया उत्साह पैदा हुआ है। मैं आज राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनकी नई टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।  उनको त्रिपुरा के सामान्य मानवों के सपनों को पूरा करने के लिए शक्ति मिले ऐसी कामना करता हूं। हिन्दुस्तान की राजनीति में कुछ चुनाव ऐसे हैं जिनकी हिन्दुस्तान की राजनीति में चर्चा होती है। ऐसे चुनाव हमेशा सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। अब इन चुनावों पर कई शोध होंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के इस बार के चुनावों ने इतिहास रचा है, जिसपर अब शोध होते रहेंगे। और यह सब इतिहास रहा है यहां की जागरूक जनता ने। इसलिए हर त्रिपुरा वासी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं त्रिपुरा वासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिन्होंने हमें वोट दिए है ये सरकार उनकी भी है और जिन्होंने वोट नहीं दिए हैं ये सरकार उनके लिए भी समान रूप से है। हमारे लिए त्रिपुरा का हर नागरिक समान है, वो हमारे हैं और उनके विकास के लिए समान रूप से काम होंगे।


विधानसभा में पहुंच सभी विधायकों को, चाहे व भाजपा की ओर से चुने गए हों, या विपक्षी दलों के, सभी को मेरी और से शुभकामनाएं। ये सभी आपके विकास के लिए लगे रहेंगे। मैं विपक्ष के चुने गए विधायकों से अनुरोध करूंगा कि आप लोग काफी सालों का तजुर्बा लिए हो, आपके पास काफी लंबा अनुभव है। ऐसे में हमारे चुनकर आए नए साथियों के साथ मिलकर त्रिपुरा के विकास में जुट जाएं। त्रिपुरा के विकास के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में विकास की काफी संभावनाएं हैं। हम पहले दिन से ही सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करते आए हैं। ऐसे में चाहिए कि सभी साथ मिलकर राज्य के विकास में जुट जाएं। हमें त्रिपुरा को नई ऊचाइयों पर ले जाना है। मैं राज्य की जनता और चुने गए विधायकों और चुने गए नए मंत्रियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दिल्ली में बैठी भाजपा की सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।  

Todays Beets: