नई दिल्ली। ‘दंगल’ गर्ल और अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे आज मुंबई के कोर्ट में पेश करेगी। बता दे कि जायरा वसीम के साथ दिल्ली से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट में छेड़छाड़ की गई थी जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि यह विकास सचदेवा नाम का शख्स जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा था।
कोर्ट में पेशी
गौरतलब है कि छेड़खानी करने वाला शख्स विकास सचदेवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि नींद में उसका पैर जायरा को लग गया, इसके लिए उसने अभिनेत्री से माफी भी मांगी थी। इसके उलट अभिनेत्री ने कहा कि वह जानबूझ कर उनकी गर्दन पर पैर रगड़ रहा था। केबिन क्रू से शिकायत के बाद भी उसकी कोई मदद नहीं की गई। यहां बता दें कि जायरा के नाबालिग होने की वजह से मुंबई पुलिस ने पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आज आरोपी को मुंबई की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - पीएम ने एक बार फिर से मणिशंकर अय्यर को घेरा, कहा- उनके घर पर हुई पाकिस्तान के नेताओं की सीक्र...