Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

साक्षी महाराज की राहुल गांधी को चुनौती, चुनाव लड़ें, हारने पर मैं राजनीति छोड़ दूंगा या फिर वे इटली वापस जाएं

अंग्वाल न्यूज डेस्क
साक्षी महाराज की राहुल गांधी को चुनौती, चुनाव लड़ें, हारने पर मैं राजनीति छोड़ दूंगा या फिर वे इटली वापस जाएं

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मचना तय है। साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि 2019 में वे उनके खिलाफ उन्नाव से चुनाव लड़ें, अगर वे हारते हैं तो राजनीति छोड़ देंगे और अगर राहुल गांधी हारते हैं तो वे देश छोड़कर इटली चले जाएंगे। साक्षी महाराज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि मानसरोवर यात्रा पर जाते हुए मांसाहार करने और कहीं टोपी पहनने और खुद को कभी शिवभक्त तो कभी रामभक्त बताकर वे खुद को हंसी का पात्र बना लेते हैं।  

गौरतलब है कि साक्षी महाराज ने कहा कि अगर वे मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं तो भाजपा इसका विरोध क्यों करेगी? वहीं साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर की तर्ज पर कृष्ण मंदिर बनवाएंगे, इसका भाजपा विरोध क्यों करेगी। उन्होंने कहा  कि  इस बात की जानकारी तो सबको है कि वे रामभक्त हैं। ऐसे में वोट और चुनाव के समय भक्त बनने वालों को पहले अंदर से मन की शुद्धि करनी चाहिए। 


ये भी पढ़ें - आतंकियों की धमकी पर घाटी के लोगों का हौंसला भारी, बड़ी संख्या में मतदान करने निकले लोग

यहां बता दें कि साक्षी महाराज ने तो कांग्रेस अध्यक्ष को उन्नाव से 2019 में चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे दी। महाराज ने कहा कि अगर वे हार जाएंगे तो राजनीति छोड़ देंगे और अगर राहुल गांधी हारते हैं तो वे देश छोड़कर इटली चले जाएंगे।  सांसद ने कहा कि जब युद्ध लड़ा जाता है तो कौन सा मुद्दा प्रभावी हो जाता है यह कहा नहीं जा सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का सबका विकास, सबका साथ मुद्दा बड़ा चुनावी हथियार है। इससे खौफ खाकर विपक्षी महाठगबंधन करने जा रहे हैं। जबकि हम सबका विकास, सबका साथ के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Todays Beets: