Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लग सकता है झटका, यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा होंगे ‘आप’ के उम्मीदवार!

अंग्वाल न्यूज डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लग सकता है झटका, यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा होंगे ‘आप’ के उम्मीदवार!

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) दोनों नेताओं के साथ इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। खबरों के अनुसार अगर बात बन जाती है कि यशवंत सिन्हा नई दिल्ली लोकसभा से एवं शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार होंगे।

गौरतलब है कि अभी इस बारे मंे आम आदमी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही नेता अपनी ही पार्टी भाजपा की कई मंचों से बुराई कर चुके हैं। दोनों नेता कई मौकों पर अरविंद केजरीवाल के साथ दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - अब नहीं होगी भारत-पाकिस्तान विदेश मंत्रियों की मुलाकात, भारी दवाब के बाद सरकार का फैसला


यहां आपको बता दें कि उपराज्यपाल की मनमानी के खिलाफ केजरीवाल के धरने के दौरान भी शत्रुघ्न सिन्हा उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके अलावा बीते दिनों नोएडा में आयोजित एक रैली में दोनों नेताओं ने मंच भी साझा किया था। बताया जा रहा है कि भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा के साथ तो बातचीत आखिरी दौर में है। अगर दोनों नेता राजी हो जाते हैं तो दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

 

Todays Beets: