नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के द्वारा सोमवार को बुलाए गए बंद का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है। मानसरोवर यात्रा से वापस लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पहले महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मानसरोवर से लाया गया पवित्र जल भी बापू को अर्पित किया। बिहार और अन्य राज्यों में भी यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बिहार में पप्पू यादव के समर्थकों ने भारत बंद के दौरान पटना में राजेन्द्र नगर टर्मिनल में रेल यातायात को प्रभावित कर दिया है। उनके समर्थकों ने रेलवे की बसों को भी लाठियों और पत्थरों से काफी नुकसान पहुंचाया है। बिहार के कई शहरों से आगजनी की खबरें भी आ रही हैं।
ये भी पढ़ें - राहुल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भाजपा नेता का तीखा हमला, कहा-वे हिंदू हैं ही नहीं
आपको बता दें कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के इस बंद में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं हैं। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के भारत बंद में साथ देने का फैसला किया है। हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसका समर्थन नहीं किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। राजनीतिक दलों के अलावा भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में साथ देने की बात कही है।