मुंबई।
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोनम कपूर के बाद अब रणवीर सिंह से नाराज हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी जताई है। दरअसल, 6 जुलाई को रणवीर का जन्मदिन था। 13 जुलाई को रणवीर सभी को बर्थडे विशेज भेजने के लिए धन्यवाद कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन को शु्क्रिया नहीं कहा।
ये भी पढ़ें— अमरनाथ हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले ड्राइवर सलीम को सोनू निगम देंगे 5 लाख रुपये
इस पर बच्चन ने ट्वीट कर रणवीर से पूछा, आपके जन्मदिन पर मैंने आपको एसएमएस कर बधाई दी थी. जवाब नहीं मिला अब तक...क्या आपने देखा?। रणवीर ने तुरंत अमिताभ के इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, उसके अलावा मैंने सबको रिप्लाई किया। मैंने क्रॉस चेक भी किया। आप मुझे विश करने वाले सबसे पहले इंसान थे। इसके बाद रणवीर ने अमिताभ को शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, ये छोटी—छोटभ् बातें ही आपको महान बनाती हैं।
ये भी पढ़ें— अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला
बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सोनम कपूर से भी नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल सोनम के बर्थडे पर बिग बी ने एसएमएस कर उन्हें बर्थडे विश किया था लेकिन सोनम ने इसका रिप्लाई नहीं किया था।