मुंबई। अर्जुन कपूर अपने रीयल चाचा अनिल कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आने वाले दिनों में अर्जुन और अनिल कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में खास बात यह है कि इसमें अर्जुन और अनिल कपूर अपने असली रिश्ते के किरदार में ही नजर आएंगे। जी हां फिल्म में भी ये दोनों चाचा- भतीजे का रोल निभा रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि वह अपने चाचा से बचपन से ही बहुत करीब हैं। लेकिन इसके बाद भी वह अपने चाचा के कुछ छुपे हुए सीक्रेट्स के बारे में नहीं जानते थे। लेकिन शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने एक नए चाचू को जाना है। उन्हें एक्सप्लोर किया है और उनके कई सीक्रेट्स जाने हैं।
अर्जुन बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि फिटनेस को लेकर इतने फिक्रमंद रहने वाले अनिल कपूर खाने के भी बेहद शौकीन हैं। सेट पर जो भी खाने की चीजें आती थी, अनिल उन्हें जरूर चखते थे। अर्जुन कपूर कहते हैं कि उनके चाचा के अंदर का बच्चा अभी तक जिंदा हैं। यह उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान महसूस किया। अनिल कपूर सेट पर बड़ी एनर्जी के साथ आते हैं। सबके साथ मौज-मस्ती करके सेट पर एक खुशनुमा माहौल बनाए रखते हैं। जो उन्हें दिल से यंग बनाए रखता है।
साथ ही अर्जुन बताते हैं कि जब बात काम करने की आती है तो वह देख कर दंग रह जाते थे कि 500 बार भी रिहर्सल करने को तैयार रहते थे। उन्होंने कभी अपने दोस्त नहीं बनाए। वजह यह थी कि वह बचपन से ही ज्वाइंट फैमिली में रहे हैं, तो उनके सारे कजिन्स हमेशा उनके साथ होते थे। सब आपस में ही काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। अनिल कपूर के साथ अर्जुन ने काफी वर्ल्ड टूर किए हैं। उन्हें इसलिए ‘मुबारकां’ फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। अर्जुन कहते हैं कि उनको खुशी है कि अनिल कपूर उनके चाचा हैं।
बता दें कि आने वाली 28 जुलाई को अर्जुन और अनिल कपूर की फिल्म रिलीज होने वाली है।