मुंबई। अपने जमाने के मशहूर बाॅलीवुड अभिनेता शशि कपूर का सोमवार की शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में देहांत हो गया। वे काफी समय से बीमारी से पीड़ित थे। अपनी मुस्कान और शोख अदाओं की वजह से हिन्दी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रहे। उनके देहांत की खअर मिलते ही उनके भतीजे और अभिनेता ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं। बता दें कि शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था।
आज अंतिम संस्कार
बता दें कि उन्हें शानदार अभिनय के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। शशि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम राजनीतिक व फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार व उनके चाहने वालों के प्रति समवेदना प्रकट की है। आपको बता दें कि 79 वर्षीय अभिनेता काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर सांताक्रूज में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - हिन्दी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा श्यामा नहीं रहीं, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
बाॅलीवुड का जमावड़ा
शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही पूरा बाॅलीवुड उनके घर पर श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। शशि कपूर के साथ कई फिल्में करने वाले अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ उनके घर पहुंचे। घर के बाहर उनके फैमिली मेंबर्स ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन उनके घर के बाहर नजर आए।