Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

जापान की राजकुमारी माको को हुआ आम लड़के से प्यार, शादी के लिए छोड़ेंगी शाही दर्जा 

अंग्वाल संवाददाता
जापान की राजकुमारी माको को हुआ आम लड़के से प्यार, शादी के लिए छोड़ेंगी शाही दर्जा 

जापान। प्यार एक ऐसी चीज है जो कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो सकती है। कुछ ऐसा ही जापान की राजकुमारी माको के साथ हुआ है। माको ने रविवार को एक आम युवक से अपनी सगाई की घोषणा की है। यह आम युवक माको का क्लासमैट था। माको उसे प्यार  करती हैं और शादी करके अपनी पूरी जिंदगी उसी के साथ रहना चाहती है ,जिसके लिए माको को अपना शाही दर्जा छोड़ना होगा। रविवार को माको ने मीडिया में अपनी सगाई की घोषणा की कि वो केई कोमुरो से शादी करेंगी, जो एक आम नागरिक है। 

यह भी पढ़े- इतिहास में pink colour है पुरुषों का, फिर आखिर किसने तय किया कि लड़कियों के लिए गुलाबी रंग... 

जापान के शाही राजवंश में पुरुष सत्तात्मक वाले कानून के अनुसार राजकुमारी को इस सगाई के लिए अपने शाही दर्जे को छोड़ना होता है। केई से शादी करने के लिए माको को भी राजकुमारी का दर्जा छोड़कर आम नागरिकों की तरह ही जीवन जीना होगा। वहीं बता दें कि यह कानून जापान में सिर्फ राजकुमारियों पर ही लागू होता है। यह कानून पुरुषों पर लागू नहीं होता। 


यह भी पढ़े- कोहली ने पोस्ट की उदासी भरी फोटो...जताई ये चिंता

इंटरव्यू के दौरान माको ने कहा कि मैं बचपन इस बात को अच्छे से जानती हूं कि जब मैं शादी करूंगी तो मुझे अपना शाही दर्जा छोड़ना होगा। शाही परिवार के सदस्य होने के नाते मैनें सम्राट की हर तरह से संभव मदद की और अपने कर्तव्यों को निभाया। वहीं केई कोमुरो ने बताया कि उन्होंने तीन साल से पहले ही राजकुमारी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।  साथ ही दोनों ने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत 5 साल पहले टोक्यो इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एक मीटिंग के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि माको सम्राट अकिहीतो की सबसे बड़ी पोती  और स्रमाट के दूसरे बेटे राजकुमार अकिशीनो की सबसे बड़ी बेटी है। दोनों की शादी साल 2018 में होगी।   

Todays Beets: