नई दिल्ली। राजधानी में सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाखों दावे और दलीलें पेश करने के बाद भी आए दिन महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड की खबरें सामने आती हैं। ऐसी ही एक खबर दिल्ली मेट्रो में युवती के साथ छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने की सामने आई है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को युमना बैंक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्ष मोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोनू बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। दिल्ली में वह फड़ लगाकर काम करता है।
यह भी पढ़े- प्रधानाध्यापक को फंसाने की साजिश में महिला शिक्षिका ने छात्राओं को किया निर्वस्त्र, बनाया वीडियो
जानिए क्या है पूरी घटना
पुलिस अधिकारी के अनुसार, 22 वर्षीय युवती नोएड़ा सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन से चढ़ी थी। उसी कोच में मोनू भी नशे की हालात में धुत होकर चढ़ा था। मेट्रो जैसे आगे बढ़ती गई। वैसे मोनू ने युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उसने मोबाइल से युवती की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मोनू ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़े- केजरीवाल बोले- चंडीगढ़ मामले में बचाव करने वाले नेता को चांटा मारने का मन किया
पीड़िता ने युमना बैंक मेट्रो स्टेशन पहुंचते ही सुरक्षाकर्मियों से आरोपी की शिकायत की। मेट्रो डीसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है।