Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

ब्लू व्हेल गेम के खूनी खेल की भारत में दस्तक, मुंबई के 14 साल के बच्चे ने छत से कूदकर दी जान

अंग्वाल न्यूज डेस्क
ब्लू व्हेल गेम के खूनी खेल की भारत में दस्तक, मुंबई के 14 साल के बच्चे ने छत से कूदकर दी जान

मुंबई।

इंटरनेट पर कई ऐसे खेल मौजूद हैं, जिन्हें खेलते हुए कई लोग सुसाइड कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है। इंटरनेट गेम ब्लू व्हेल को खेलने के चक्कर में एक 14 साल के बच्चे ने 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसी खबरें हैं कि इस गेम के चक्कर में दुनिया भर में करीब 250 बच्चे अपनी जान दे चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा बच्चे रूस से हैं। भारत में यह इस खेल में जान देने का पहला मामला है।

ये भी पढ़ें— इनकम टैक्स रिटर्न न भरने वालों को मिली राहत, आयकर विभाग ने 5 अगस्त तक बढ़ाई आईटीआर भरने की तारीख

पुलिस ने बताया कि 14 सााल का मनप्रींत अंधेरी ईस्ट का रहने वाला था। शनिवार को उसने अपनी बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी। वह 9वीं कक्षा में बढ़ता था। जान देने से पहले उसने सोशल साइट पर अपनी एक फोटो अपलोड की थी, इस फोटो में वह 5वीं मंजिल पर बैठा था। मनप्रीत ने फोटो कैप्शन में लिखा था कि जल्द ही आपके लिए मेरी बस एक फोटो ही रह जाएगी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा कि इस घटनाके बाद अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें— अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगाए प्रतिबंध, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बताया तानाशाह

बता दें कि इससे पहले भी पोकेमान गेम के चक्कर में दुनिया भर में कई जाने गई थी। भारत में भी इस गेम के चक्कर में कई जानें गई थीं।


ये भी पढ़ें— केवल दो घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे चंडीगढ़, जल्द ही सेमी हाईस्पपीड ट्रेन चल सकती है इस रूट पर

क्या है ब्लू व्हेल गेम

ब्लू व्हेल खेल की शुरुआत रूस से हुई है। मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप के जरिए खेले जाने वाले इस खेल में 50 दिन अलग-अलग टास्क मिलते हैं। रोज टास्क पूरा होने के बाद अपने हाथ पर निशान बनाना पड़ता है जो 50 दिन में पूरा होकर व्हेल का आकार बन जाता है।  गेम का आखिरी टास्क अपनी छत से कूदते हुए सेल्फी वीडियो बनाने का होता है।

 

 

Todays Beets: