नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खांसी अब उनके खिलाफ ही हथियार बनकर आ रही है। कुछ ऐसा ही उस समय हुआ जब यमुना की सफाई को लेकर आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस दौरान जोर जोर से खांसना शुरू कर दिया जब केजरीवाल कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करने आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल खांसना शुरू कर दिया बल्कि केजरीवाल की जमकर हूटिंग भी की। ऐसे में हालात को संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और हर्षवर्धन को लोगों को शांत होने के लिए कहना पड़ा। तब जाकर मामला तोड़ा शांत हुआ।
असल में यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ ही दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन स्वस्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से किया गया था। इस कार्यक्रम को यमुना स्वच्छता कार्यक्रम का नाम दिया गया था लेकिन मंच पर जैसे ही कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए केजरीवाल पहुंचे, वहां मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खांसना शुरू कर दिया। केजरीवाल को चिढ़ाने की कोशिश करते हुए कुछ लोगों ने हूटिंग भी की, जिससे उन्हें संबोधन में काफी परेशानी हुई।
शुरु में कुछ लोगों ने ही खांसना शुरू किया था लेकिन ऐसाएक वहां कई लोगों ने खांसना शुरू कर दिया , स्थिति ज्यादा बदतर हो रही थी ,तभी केंद्रीय मंत्री गड़करी और हर्षवर्धन ने लोगों को ऐसा न करने को कहा। दोनों भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए, लेकिन इस दौरान केजरीवाल की स्थिति काफी खराब नजर आई।