Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

लहसुन की एक कली रोज खाएं और पाएं कई बीमारियों से निजात

अंग्वाल न्यूज डेस्क
लहसुन की एक कली रोज खाएं और पाएं कई बीमारियों से निजात

नई दिल्ली। लहसुन का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। सब्जी में तड़के के लिए या चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत कारगर होता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा लहसुन को किस चीज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन को औषधीय रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाए तो खासकर मर्दों के लिए यह और भी लाभदायक होता है। आईए इसके और भी फायदों के बारे में बता रहे  हैं। 

लहसुन खाने के फायदे

लहसुन के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ को आसानी से साफ किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है।

लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है। इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

अगर ठंड के दिनों में नसों में झनझनाहट है तो लहसुन का सेवन फायदेमंद होगा।

अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है।

खाली पेट लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

लहसुन कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए फायदेमंद रहता है। यह इसके लेवल को मेनटेन करता है।

लहसुन के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।


मर्दों के लिए फायदेमंद

लहसुन में सेलेनियम होता है, यह इंफर्टिलिटी से बचाता है।

इसमें एंटी बैक्ट्रीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती है। महिलाएं पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं।

लहसुन में प्रोटीन होता है जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है।

लहसुन में कैल्शियम होता है इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है इससे वजन नियंत्रण में रहता है। इसमें फाइबर्स होते हैं और इससे कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

 

Todays Beets: