नई दिल्ली। आज हम अपने रहन-सहन की वजह से खाने का ख्याल नहीं रख पाते हैं। हम कभी भी कुछ भी खा लेते है। इस चीज के बारे में सोचे बगैर कि उसमें पोषक तत्व हैं भी या नहीं। ऐसे में शरीर में कई जरूरी चीजों की कमी हो जाती है। आज हम आपको आलू की तरह दिखने वाले शकरकंद को लोग स्वीट पोटैटो की खासियतों के बारे में बताएंगे। स्वाद के लिए इस फल को खाने वाले लोगों को ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि ये फल स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। गौरतलब है कि शकरकंद हर जगह आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ सस्ता और स्वादिष्ट फल होता है। इस फल को बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत कहा जाता हैं।
-शकरकंद में मौजूद विटामिन बी 6 होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड की मात्रा को शरीर में बढ़ने से रोकता है। ये एक ऐसा अमीनो एसिड है जो शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होता है। जिसकी वजह से लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से व्यक्ति कई तरह के हृदय संबंधित रोगों का भी शिकार हो सकता है।
-अगर आप सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं तो शकरकंद जरूर खाकर देखें। इसमें मौजूद विटामिन सी आपको सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ-साथ आपके दांतों और हड्डियों के गठन में भी काफी मदद करता है।
-शकरकंद में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी होने पर व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है। साथ ही उसकी रोगों से लड़ने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। आयरन की कमी से परेशान होने वाले लोगों के लिए शकरकंद वरदान है।
-शकरकंद में मौजूद विटामिन ए (बीटा कैरोटीन) कैंसर से लड़ने में मदद करता है। साथ ही सूरज की किरणों से आपकी त्वचा पर होने वाली क्षति से भी आपको बचाता है।