Saturday, April 27, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

गुस्साए इमरान मसूद का video viral , कहा - मुसलमानों एक हो जाओ , तुम्हारी वजह से मुझे पैर पकड़ने पड़े

अंग्वाल न्यूज डेस्क
गुस्साए इमरान मसूद का video viral , कहा - मुसलमानों एक हो जाओ , तुम्हारी वजह से मुझे पैर पकड़ने पड़े

सहारनपुर । यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने लिए सियासी समीकरण साधने की जुगत में कांग्रेस से सपा में गए इमरान मसूद के हाथ कुछ नहीं लगा है । सपा ने इमरान मसूद या मसूद अख्तर में से किसी को टिकट देने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं । असल में तीन दिनों से सपा नेताओं से चल रही इमरान मसूद की बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई है । इससे गुस्साए इमरान मसूद की झुंझलाहट का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है , जिसमें वह अपने समर्थकों को कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ, तुम्हारी वजह से मुझे पैर पकड़ने पड़े, मेरा कुत्ता बना दिया, तुम एक हो जाओ तो वह मेरे पैर पकड़कर खुद टिकट देंगे। 

विदित हो कि कांग्रेस से सपा में गए इमरान मसूद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर समाजवादी पार्टी ने पानी फेर दिया है। सपा ने उन्हें टिकट देने के कोई संकेत नहीं दिए हैं । असल में बीच सपा-रालोद गठबंधन की ओर से सहारनपुर की सातों विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं । नेतृत्व ने सभी को अपने क्षेत्र में जाने के लिए भी कह दिया है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने भी बताया कि सहारनपुर देहात सीट पर आशु मलिक तथा बेहट सीट पर उमर अली के भी पार्टी सिंबल लाने की चर्चा है। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन खबर है कि दोनों प्रत्याशी सिंबल ले आए हैं और सहारनपुर आकर चुनावी तैयारी में लग गए हैं। 


इससे इतर , इमरान मसूद को टिकट देने के लिए हाल में सपा में शामिल हुए एक नेता ने पैरवी की थी , लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है । मौजूदा स्थिति से झुंझलाते हुए इमरान मसूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है । यह वीडियो अंबाला रोड के मेघ छप्पर स्थित इमरान मसूद के निवास के बाहर का है। इस वीडियो में समर्थकों ने इमरान मसूद को घेर रखा है। इमरान मसूद से समर्थक टिकट को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी इमरान का गुस्सा उनकी जुबान पर आ गया। 11 जनवरी को इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ सपा में गए लेकिन टिकट वितरण में सपा ने इमरान मसूद को तरजीह नहीं दी। 

अपने वायरल वीडियो को लेकर  नाराजगी जताते हुए मसूद ने कहा कि वीडियो बनाने वाले को इस वायरल नहीं करना चाहिए था । उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था, हालांकि हमने कुछ गलत नहीं कहा है। मैं अपने समर्थकों से तमाम बातें करता हूं, यह भी वैसी ही एक बात है, इसमें हमने जो कहा है सही कहा है।

 

Imran Masood    Imran Masood Viral Video    saharanpur news    UP Politics     UP Chunav 2022     Controversial statement of Imran Masood     इमरान मसूद    इमरान मसूद की वीड‍ियो वायरल     सहारनपुर समाचार     यूपी चुनाव 2022     इमरान मसूद का विवादित बयान    Uttar Pradesh news    azam khan    abdullah azam    rampur seat    samajwadi party    mla in up    SP mla    manoj pandey    sharad veer singh seat sharing    swami prasad maurya    samajwadi party ticket    political challenges for Samajwadi Party MLA    UP assembly election 2022    up election 2022    Election 2022    rita bahuguna joshi ready to resign    BJP central leadership    bjp mp    rita bahuguna joshi announce    congress mla joined bjp    SP mla joined bjp    akhilesh yadav    samajwadi party chief    seat sharing    jayant chaoudhary    op rajbhar   sanjay chauhan    swami prasad maurya    maurya quit BJP    swami prasad maurya join SP    up election 2022    up assembly elections    senior leader    bjp leaders    sp    samajwadi party     yogi cabinet    up election candidate list    akhilesh yadav    kaishav prashad maurya    swami prasad maurya daughter    news in hindi    hindi khaber    political news     national news    यूपी चुनाव    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव    यूपी चुनाव 2022    समाजवादी पार्टी    स्वामी प्रसाद मौर्य    सपा में शामिल हुए मौर्य    स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी    भाजपा    योगी सरकार    योगी कैबिनेट से इस्तीफा    भाजपा विधायकों के इस्तीफे    भाजपा उम्मीदवारों की सूची    भाजपा से इस्तीफा    खबरें हिंदी में    राष्ट्रीय खबर    Samajwadi party alliance    SP alliance    ओपी राजभर    संजय चौहान    नवाब मलिक    इमरान मसूद    शिवपाल यादव    शिवपाल का बेटा आदित्य    SP    Congress    BJP    Naresh Saini    Hari Om Yadav    Dharmpal    UTTAR PRADESH    आयुष मंत्री    मुकेश वर्मा    शिकोहाबाद से भाजपा विधायक    पंजाब विधानसभा चुनाव    भगवंत मान    मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार    केजरीवाल का ऐलान    अरविंद केजरीवाल    रीता बहुगुणा जोशी    लखनऊ कैंट सीट    भाजपा सांसद    इस्तीफे की पेशकश   

Todays Beets: