कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा पर हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को एक बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी से उनकी यात्रा की तीन संभावित तिथियों मांगी है। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष के पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा की मांग को ममता सरकार ने खारिज कर दिया था इसके बाद भाजपा ने कोर्ट का रुख किया था। अब कोर्ट ने रथ यात्रा की तारीखों की सूची मांगकर कोलकाता सरकार को ही झटका दिया है। कोर्ट ने 13 दिसंबर को भाजपा प्रतिनिधियों और सरकार के बीच हुई बैठक की फुटेज भी मांगी है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन सरकार से इसकी अनुमति नहीं मिलने के बाद भाजपाध्यक्ष ने ममता बनर्जी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में माफियाराज होने कर भी आरोप लगाया था। प्रदेश सरकार का कहना था कि भाजपा अध्यक्ष की रथ यात्रा से माहौल खराब हो सकता है और सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही अगले दिन कार्यकर्ता सम्मेलन करने का ऐलान किया था लेकिन वह भी बाद में रद्द हो गया।
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी LIVE - मैं मोदीजी को सोने नहीं दूंगा , जब तक देश के सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं होता
यहां बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा रथ यात्रा की अनुमति नहीं देने के बाद भाजपा ने कोर्ट का रुख किया था। इसके साथ ही 13 दिसंबर को भाजपा प्रतिनिधियों और सरकार के बीच हुई बैठक की फुटेज भी एडवोकेट जनरल से मांगी है। अब कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी से रथ यात्रा की तीन संभावित तारीखें मांगी है। कोर्ट के इस फैसले को ममता सरकार के लिए एक झटका माना जा रहा है।