Saturday, May 4, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

NRI दूल्हों को लेकर बनेंगे अब कड़े नियम, दुल्हन को छोड़कर विदेश भागने वालों पर कसेगा शिकंजा

अंग्वाल संवाददाता
NRI दूल्हों को लेकर बनेंगे अब कड़े नियम, दुल्हन को छोड़कर विदेश भागने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली। अब सरकार की तरफ से एनआरआई दूल्हों के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दी। वीते दिन स्वाति मालिवाल ने बताया कि भारत में शादी करके विदेश चले जाने वाले दुल्हों के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वैवाहिक विवादों के अध्ययन के लिए वह चड़ीगढ़ गई थी। बता दें कि वैवाहिक विवादों को  दूर करने की कमेटी की सदस्य क्रेंदीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी हैं। स्वाति ने बताया कि उनकी मुलाकात पंजाब में इस कमेटी के चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस राकेश गर्ग और कमेटी के सदस्य अनिल कुमार से हुई। पंजाब महिला आयोग को भी पत्र लिखकर इस मामले पर जानकारी और सुझाव मांगे गए हैं। 

बता दें कि कोई एनआरआई दूल्हा किसी भी लड़की के साथ शादी कर उसे छोड़ कर चला जाता है तो भारत के कानून के तहत उसे देश में वापस लाना बहुत कठिन है। इसलिए ऐसे मामलों में सजा दिलाना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि एनआरआई दूल्हों के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। पंजाब में लड़कियों के साथ शादी कर एनआरआई दूल्हों के भाग जाने के सबसे ज्यादा मामले आते हैं। इस मामले में पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल का कहना है कि ऐसी स्थिति में जरूरी है कि देश में सभी शादियों को रजिस्टर्ज कराया जाएं। साथ ही देश में अलग-अलग प्रदेशों में एनआरआई कमीशन भी बनाए जाएं।

एक साल में हजारों मामले सुलझाए


दिल्ली महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में लगभग ऐसे 12 हजार मामलों को सुलाझाया गया है। महिला हेल्पलाइन 181 पर पूरे साल में 3.15 लाख कॉल आई हैं। इस मामले पर महिला आयोग की तरफ से 55 सिफारिशें क्रेंद व दिल्ली सरकार को भेजी गई है। 

लोगों से मांगे गए हैं सुझाव 

दिल्ली महिला आयोग की तरफ से एनआरआई दूल्हों के भाग जाने के मामलों में आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। [email protected] पर कोई भी आम आदमी अपनी राय इस मामले पर महिला आयोग को भेज सकता है।

Todays Beets: