लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में होने वाले महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने इसके लिए एक बड़ी शर्त रख दी है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर उन्हें 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो वे गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि शिवपाल सिंह ने कहा है कि 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और वे इसे पूरी शान से मनाएंगे।
गौरतलब है कि शिवपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज होकर पार्टी से अलग होकर नया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया है। अब उन्होंने आने वाले चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा बनना तो चाहते हैं लेकिन उसके लिए उन्होंने गठबंधन के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 50 फीसदी सीटें दी जाएंगी तो वे शामिल होने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें - आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को खलेगी इस तेज-तर्रार नेता की कमी, चुनाव न लड़ने का किया ऐलान
यहां बता दें कि उन्हांेने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उनकी पार्टी के द्वारा चुनाव लड़ने पर महागठबंधन को होने वाले नुकसान पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ‘बी’ टीम नहीं है और दिसंबर में एक बड़ी रैली कर वे अपनी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शिवपाल सिंह ने कहा कि 22 नवंबर को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और वे इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाएंगे।