Friday, April 26, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट , हरदा रामनगर - तो हरक सिंह रावत की बहू लैंसडाउन से उम्मीदवार

अंग्वाल न्यूज डेस्क
कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट , हरदा रामनगर - तो हरक सिंह रावत की बहू लैंसडाउन से उम्मीदवार

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस ने सोमवार शाम अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है । इस बार कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है , जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को रामपुर से चुनाव लड़वाने की रणनीति पार्टी ने बनाई है । इसी क्रम में इस बार भाजपा को छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसांई को पार्टी ने लैंसडाउन से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया है । हाल में हरक सिंह रावत को भाजपा ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया था कि वह अपने खुद के लिए , अपने एक समर्थक और अपनी बहू के लिए टिकट की मांग करते हुए भाजपा पर दबाव बना रहे थे । कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी । इस सबके बाद अब सिर्फ कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना है। 

विदित हो कि विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के साथ ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए मंथन बैठकों का दौर शुरू किया था । कुछ सीटों पर मंथन के चलते कांग्रेस ने अपने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी । हालांकि इसमें कुछ दिग्गज नेताओं के नाम नहीं थे । 

इसी क्रम में सोमवार देर शाम कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 11 अन्य उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है । इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत को जहां नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव का टिकट दिया गया है , वहीं विवादों में रहीं हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई रावत को कांग्रेस ने लैंसडाउन से अपना उम्मीदवार बनाया है ।

इस सूची के साथ ही, कांग्रेस उत्तराखंड में अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. अब उसे छह और सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं। 

ये हैं 11 उम्मीदवारों के नाम ...

रामनगर विधानसभा सीट - हरीश रावत

लैंसडाउन सीट - अनुकृति गुंसाई रावत

देहरादून कैंट - सुर्यकांत धस्माणा

डोईवाला - मोहित उन्याल


ऋषिकेश - जयेंद्र चंद्र रमोला

ज्वालापुर (एससी) - श्रीमति बरखा रानी

झबरेड़ा एससी ) - वीरेंद्र कुमार जती

खानपुर - सुभाष चौधरी

लक्सर - डॉ. अंतरिक्ष सैनी

लालकुंआ - श्रीमति संध्या डालाकोटी

कालाढूंगी - महेंद्र पाल सिंह

विदित हो कि कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 53 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह के नाम शामिल थे । 

वहीं बता दें कि हरक सिंह रावत और अनुकृति गत 22 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए थे ।  हरक सिंह रावत को 16 जनवरी को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था और फिर भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया था ।  

Anukriti Gusain Rawat    Assembly elections 2022    Congress    Congress Candidates List    Garhwal district    Harak Singh Rawat    harish rawat    Lansdowne    Nainital Politics    Ramnagar assembly seat    uttarakhand    Uttarakhand Assembly Election 2022    Uttarakhand Assembly Elections 2022    uttarakhand assembly election 2022    congress candidates    harak singh rawat joined congress    mukul wasnik    uttarakhand assembly election    bjp expelled harak singh rawat       bjp sacked harak singh rawat       dhami cabinet      harak singh rawat       attack on bjp      harak singh rawat will join congress       bjp sake harak singh rawat      uttarakhand election 2022       aam aadmi party      uttarakhand news       election 2022       aap      ajay kothiyal    notice     election commission      harish rawat live       jageshwer    facebook live      election comission      digital campain    covid case in uttarakhand       guideline during corona      uttarakhand election 2022       AAP      congress       uttarakhand bjp       AAP candidates second list      bjp candidate list      dinesh mohaniya       uttarakhand news      dehradun news    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव       कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची    उत्तराखंड कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची    कांग्रेस से उम्मीदवार    कांग्रेस प्रत्याशी    आम आदमी पार्टी    आप के उम्मीदवारों की सूची जारी      दिनेश मोहनिया       विधानसभा चुनाव 2022       देहरादून की खबरें       उत्तराखंड चुनाव की खबरें      कोरोना की तीसरी लहर       नाइट कर्फ्यू      धामी सरकार       देवभूमि      उत्तराखंड की खबरें      उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट       कोरोना के मामले       पुष्कर सिंह धामी      डिजिटल प्रचार       वर्चुअल कैंपेन      हरक सिंह रावत      भाजपा ने हरक सिंह को पार्टी से निकाला    हरीश रावत    लैंसडाउन    अनुकृति गुंसाई रावत    नैनीताल जिले की विधानसभा सीट    रामनगर विधानसभा सीट   

Todays Beets: