गोपेश्वर। सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खुल चुके हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने अब तक पवित्र दरबार साहिब के दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब प्रशासन ने दोपहर ढाई बजे के बाद श्रद्धालुओं के गोविंदघाट और घांघरिया से आगे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
गौरतलब है कि राज्य में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। हेमकुंड साहिब में तो कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछी है। ऐसे मंे यात्रियों की सुरक्षा काफी जरूरी है। इस लिहाज से अब प्रशासन ने दोपहर ढाई बजे के बाद यात्रा के पड़ाव स्थल गोविन्दघाट और घांघरिया से आगे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ये भी पढ़ें - राज्य में मरीजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 30 मई को नहीं खुलेंगी दवा की दुकानें
यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
गोविंदघाट में सरकार की ओर से यात्रियों का फोटोमेटिक पंजीकरण कराया जा रहा है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन ने भी अपने स्तर से पंजीकरण शुरू कर दिया है। घांघरिया में भी गुरुद्वारे के स्वयं सेवक पंजीकृत यात्रियों की गिनती कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का पंजीकरण इसलिए कराया जा रहा है कि गोविंदघाट के आगे संचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पहली प्राथमिकता है।
गोविंदघाट और घांघरिया में रोक गए
गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। दो दिन में दस हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। जबकि दो हजार से अधिक वाहन न मिलने के कारण ऋषिकेश में रुके हुए हैं। बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर ढाई बजे के बाद उन्हें हेमकुंड साहिब आने की अनुमति नहीं है। इसलिए दोपहर बाद आने वाले यात्रियों को गोविंदघाट व घांघरिया में ही रोक दिया जा रहा है।