देहरादून। प्रदेश में रुके हुए कार्यों में अब तेजी आएगी। जल निगम में करीब 240 इंजीनियरों की भर्ती की जा रही है। जल निगम प्रबंधन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और प्रक्रिया शुरू करने से पहले सरकार की अनुमति मांगी गई है। बता दें कि नमामि गंगे और वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत चलने वाले कार्यों के लिए इंजीनियरों की कमी सामने आ रही है। निगम के पास जरूरत से भी कम इंजीनियर हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से काम में तेजी आने की संभावना है। सहायक इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों के खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कुल 240 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें सिविल और विद्युत यांत्रिक के पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि दोनों ही विभागों में इंजीनियरों की भारी कमी है।
ये भी पढ़ें - राज्य में अब घपलेबाजी करना होगा मुश्किल, सरकार बना रही भ्रष्टाचार जांच आयोग