देहरादून। देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहे निपाह वायरस का असर उत्तराखंड तक पहुंच गया है। इसके मद्देनजर वहां अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मुख्य वन प्रतिपालक डीबीएस खाती ने ने अधीनस्थ अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी मृत चमगादड़ के पाए जाने पर इसकी फौरन जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
गौर करने वाली बात निपाह वायरस को लेकर देशभर में खतरा बना हुआ है। इस वायरस से हुई मौत के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी इसे लेकर वन महकमा अलर्ट हो गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कहीं भी मृत चमगादड़ मिलने पर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चमगादड़ों के निवास वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - सरकार ने हजारों कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, तबादला सीमा को घटाकर 10 फीसदी किया
गौरतलब है कि यह वायरस चमगादड़ों के जरिए इंसानों में फैल रहा है। यहां बता दें कि निपाह वायरस की शुरुआत केरल से हुई और वहां कई लोगों की जान लेनेके बाद यह देश के कई हिस्सों में फैल रहा है। अब इसे लेकर उत्तर भारत के राज्यों में भी इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।