देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। क्वांसी-दाबला-डामटा मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अंनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी डामटा से विकासनगर की ओर जा रही थी।
गौरतलब है कि सुबह करीब 8 बजे क्वांसी-दाबला-डामटा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वैन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोगों ने फौरन राहत का काम शुरू कर दिया। चश्मदीदों ने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से वाहन के परखच्चे उड़ गए।
ये भी पढ़ें - अब उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया कार्य बहिष्कार
यहां बता दें कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों और मृतकों को अस्पताल में पहुंचाया है। मृतक की पहचान की कीकंरू(40) पुत्र कुंदन निवासी दाबला तहसील चकराता और श्याम सिंह (42) पुत्र झाबुटिया निवासी धोईरा हाल निवासी कटापत्थर विकासनगर के रूप में हुई। घायलों की पहचान गीता(35) पुत्री पंथी ग्राम डुगांड (जस्टा) तहसील चकराता और प्रीत कुमार(25) पुत्र बिरमपाल निवासी पिलकनी तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर के रूप में हुई। इन लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।