नई दिल्ली। पहली बार भारतीय नौसेना की 6 महिला अफसरों की एक टीम विश्व भ्रमण पर जाने वाली है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस जहाज से ये महिला नौसैनिक जा रही हैं उसका नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेंगी। चालक दल के अन्य सदस्यों में ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं। आपको बता दें कि विश्व भ्रमण के लिए चुनी गई महिला अधिकारियों की टीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। चूंकि यह प्रेरणा पीएम ने ही दी थी महिला नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय दे। आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। बता दें कि इस जहाज को भारतीय नौसेना में पिछले साल ही शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें - कांग्रेस उपाध्यक्ष 18 अगस्त को आएंगे देहरादून, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट