मुंबई। सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद से ही कपिल शर्मा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने की वजह से उनका शो बंद कर दिया गया है। वह आए किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार खबर आ रही है कि उनका अपनी कथित मंगतर गिन्नी से रिश्ता टूट गया है। बता दें कि सुनील के साथ हुए झगड़े के बाद कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चैत्रथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही उन्होंने इस साल के आखिर तक शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार है कि अब गिन्नी और कपिल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप का कारण कपिल की फीमेल क्रू मेंबर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर मांगा काम...अनुभव सिन्हा ने...
जानकारी के अनुसार, कपिल पिछले कुछ सालों से इस क्रू मेंबर को डेट कर रहे हैं। शो की टीम ने कई बार कपिल को समझाया पर कपिल तो उसके बारे में कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे। बता दें कुछ समय पहले कपिल के किसी क्रू मेंबर के साथ अफेयर होने की खबरें भी आई थीं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि वह खबर खुद उसी लड़की ने फैलाई थी। फिलहाल कपिल ने इस मामले में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है।