नई दिल्ली। फिल्म बाहुबली 2 ने अपने रिलीज से पहले ही अपने नाम कई रिकाॅर्ड दर्ज कर चुकी थी। रिलीज होने के बाद तो उसने सभी फिल्मों के रिकाॅर्ड तोड़ दिए। अब उसमें बाहुबली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभास के नाम भी कई उपलब्धियां जुड़ गई हैं। बता दें कि प्रभाष के मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय बैंकाॅक में लगाया गया है।
इकलौते दक्षिण भारतीय अभिनेता
गौरतलब है कि प्रभास दक्षिण भारत के एक मात्र अभिनेता हैं जिनका वैक्स स्टेचु मैडम तुसाद म्यूजिम में रखा गया है। प्रभास के मोम का पुतला ऐसा बनाया गया है जिसे देखकर असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
फैंस और गुरु को धन्यवाद
बैंकाॅक के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने स्टेचु लगाने की बात पर प्रभास ने कहा कि उनके लिए यह काफी गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। अपनी सफलता के लिए प्रभास ने अपने गुरु एसएस राजामौली को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हीं की बदौलत मुझे बाहुबली जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला।