नई दिल्ली। ‘मोस्ट ऐलीजिबल बैचलर आॅफ बाॅलीवुड’ रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आप परेशान बिल्कुल न हों, वे न तो लव मैरिज करने जा रहे हैं और न ही वो अपनी किसी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करने जा रहे बल्कि ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वे अपनी मां नीतू कपूर की पसंद की लड़की से शादी करने वाले हैं।
मां की पसंद से करेंगे शादी
गौरतलब है कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसी खबरें भी आई कि प्रमोशन के दौरान पुरानी गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के साथ उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। लेकिन रणबीर अब उनसे पैचअप करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि रणबीर कपूर शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले रणबीर अपने सभी काम छोड़कर लंदन चले गए थे। बाद में पता चला कि वे लड़की देखने गए थे।
व्यवसायी की बेटी से शादी!
यहां यह बता दें कि लंदन में जिस लड़की को देखने गए थे रणबीर वह उनकी मां नीतू कपूर की पसंद है। ऐसी खबर मिली है कि लड़की के पिता लंदन में एक बड़े व्यवसायी हैं। हालांकि अभी तक रणबीर या उनकी मां की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लड़की के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि रणबीर ने अनुराग बासु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग पूरी करते ही लंदन रवाना हो गए थे। ये बात तो सभी को पता है कि रणबीर का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन किसी से रिश्ता नहीं जुड़ पाया। अब रणबीर अपनी मां की पसंद की लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।