नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर से कांग्रेस में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली के कामकाज से पार्टी के नेता अजय माकन काफी नाराज थे। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इसी वजह से लवली ने कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि भाजपा मंे भी उन्हें ज्यादा भाव नहीं दिया गया। गौरतलब है कि अरविंदर सिंह लवली 18 अप्रैल 2017 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली भाजपा में शामिल तो हो गए लेकिन उन्हें वहां ज्यादा अहमियत नहीं दी गई। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस में वापसी में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी भूमिका रही है। राहुल गांधी ने अजय माकन से कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलें ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को भारी जीत मिल सके।
ये भी पढ़ें - कनाडा के पीएम आज आएंगे 7 दिनों के भारत दौरे पर, व्यापार और आतंकवाद पर होगी बात