नई दिल्ली । भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि हम भारत को आतंकवाद गंदगी और भ्रष्टचार मुक्त देश बनाएंगे। उन्होंने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कहा कि इस बार पार्टी की जीत 2014 से भी बढ़ी जीत होगी। वहीं अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वंशवाद वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है। राहुल गांधी भारत की गरिमा को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल अमेरिका में जाकर वंशवाद को भारत का हिस्सा बताते हो, लेकिन भारत की जनता इस वंशवाद को नकारती है।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस के शासनकाल में देश में काफी भ्रष्टाचार था। लेकिन आज स्थिति में तेजी से सुधार आ रहा है। हमारी सरकार आतंकवाद, गंदगी के साथ भ्रष्टाचार समाज बनाने के लिए वचनबद्ध है। कार्यतकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि आगामी लोकसभा चुनावों में पिछली बार से भी बड़ी जीत दर्ज की जाएगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के बारे में जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने कहा- शाह जी ने बंगाल केरल में हुई हिंसा की निंदा की। अमित शाह ने राहुल गांधी की वंशवाद वाली सोच को गलत करार देते हुए जनता द्वारा उनकी सोच को खारिज करने की बात कही। उन्होंने कहा वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति में है, जिसे जनता खारिज करती है। राहुल देश को वंशवाद की राजनीति देना चाहते हैं।