Sunday, April 28, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

कार्तिक पूर्णिमा पर के स्नान के दौरान सिमरिया घाट पर हुआ हादसा, भगदड़ से चार लोगों की मौत, कई घायल,

अंग्वाल न्यूज डेस्क
 कार्तिक पूर्णिमा पर के स्नान के दौरान सिमरिया घाट पर हुआ हादसा, भगदड़ से चार लोगों की मौत, कई घायल,

बेगुसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के दौरान भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। ये घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर हुई है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग सिमरिया घाट पर गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे थे। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ अत्यधिक होने से गंगा घाट पर व्यवस्था चरमरा गई। लोगों में गंगा में डुबकी लगाने की होड़ मची थी। सभी कोई सबसे पहले गंगा में डुबकी लगा लेना चाहता था। सभ को मूहुरत की चिंता थी। इसी आपाधापी में वहां भगदड़ मच गई। इसमें भीड़ में कुचलकर चार लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को आस पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

लेकिन सवाल उठता है कि हर साल यहां कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है। गंगा में नहाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। सिमरिया घाट पर गंगा में स्नान करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ऐसे में आखिर वहां किस  तरह के इंतजाम किए गए कि ये हादसा हो गया। क्या जिला प्रशासन ने वहां किसी तरह के इंतजाम नहीं किए थे। अगर इंतजाम किए गए थे तो फिर ये हादसा कैसे हुआ। ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब शायह ही मिल पाएं। 


आपको बता दें कि आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। देश भर में लोग गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं और डुबकी लगा रहे हैं। आज के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। आज गंगा में स्नान करने के बाद पूजा पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Todays Beets: