Sunday, April 28, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

फ्रांस को पछाड़ छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, सुधारों से ग्रोथ इंजन में आई तेजी

अंग्वाल न्यूज डेस्क
फ्रांस को पछाड़ छठी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, सुधारों से ग्रोथ इंजन में आई तेजी

 नई दिल्ली। मोदी सरकार के उठाए गए कदमों का असर दिखने लगा है भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट भी सरकार के प्रयासों पर मुहर लगा रही है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। फ्रांस को पछाड़ कर भारत ने यह स्थान प्राप्त किया है। भारत की जीडीपी पिछले साल के आखिर में 2़.597 ट्रिलियन डाॅलर रही जबकि इसी अवधि में फ्रांस की जीडीपी 2.582 ट्रिलियन डाॅलर रही।  

2017 से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होनी शुरू हुई। फिलहाल भारत की आबादी 134 करोड़ है। वहीं फ्रांस की आबादी 6.7 करोड़ है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि फ्रांस की प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल इकोनोमिक्स प्राॅस्पेक्टस के रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था थम गई थी, जीएसटी से भी इसके उड़ान को ब्रेक लगा। कुछ समय से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होनी शुरू हुई है। वैसे देखा जाए तो एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चीन की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है और भारत एशिया की बड़ी ताकत बन जाएगा। भारत 2032 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।


अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश का कहना है कि इस साल भारत की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है। कर सुधार के चलते 2019 में विकास दर 7.8 फीसदी रहने की संभावना है। वैसे दुनिया का औसत विकास दर 3.9 रहने अनुमान जताया गया है। दरअसल भारत में सुधार के कई कदम उठाए जा रहे हैं और राजनीतिक स्थिरता है। ऐसे में ग्रोथ इंजन में तेजी देखने को मिल रही है ।  

Todays Beets: