नई दिल्ली। कर्नाटक के चुनाव से पहले ही दोनों ही मुख्य पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की तरह बात नहीं कर रहे हैं। राज्य और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर वह चुप्पी साधे हुए हैं और अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी पीएम के पद के लिए फिट उम्मीदवार नहीं है।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने में अभी कुछ समय बचा है लेकिन उससे पहले ही दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच तनातनी का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर कर्नाटक से मंत्री अनंत हेगड़े ने भी इसका विरोध किया था। राहुल गांधी के मंदिर जाने की तुलना लोगों के मनोरंजन से जोड़ा था।
ये भी पढ़ें - रोटोमैक समूह पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, 11 खातों से लेन-देन पर लगी रोक