नई दिल्ली। उत्तरपूर्व से शुरू हुई मूर्ति तोड़ने की आग देश के कई राज्यों में फैल रही है। तमिलनाडु, कोलकाता, केरल, मेरठ और उत्तराखंड के बाद मूर्ति तोड़ने की यह आग अब यह मध्यप्रदेश तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश कुछ शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने नेताजी की प्रतिमा पर लाल रंग डाल दिया। पुलिस के अनुसार, जबलपुर शहर के लार्डगंज पुलिस थाना क्षेत्र में चैराहे पर स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल रंग डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर बवाल काटा और मूर्ति की धुलाई कराने के लिए धरना भी दिया। बाद में नगर निगम ने मूर्ति को साफ करवाया। मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसके द्वारा की गई प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है।
ये भी पढ़ें - मोदी सरकार का ‘संकटमोचक’ बनेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, किसानों की समस्या सुलझाने की कोशिश म...