रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रांची की सिविल कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है । कोर्ट ने उन्हें 3 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब रांची की किसी कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ समन जारी किया हो । इससे पहले पिछले साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची की एक अदालत ने समन जारी किया था। रांची की निचली अदालत से जारी यह समन उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिया गया था।
असल में नए मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के एक मालमे में रांची की सिविल कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष को समन जारी करते हुए उन्हें 3 जुलाई को कोर्ट में पहुंचने के आदेश दिए हैं।
इसस पहले रांची कोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ता नवीन कुमार झा की एक शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किए थे । उस दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था कि भाजपा में एक हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इस बयान पर नवीन झा ने कहा था कि राहुल के इस बयान से उन्हें ठेस पहुंची है। पार्टी की छवि खराब हुई है। इस वजह को लेकर उन्होंने याचिका दाखिल की थी।