नई दिल्ली। पार्टी में आंतरिक विरोध के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। खबरों के अनुसार वे नामांकन करने से पहले बापू की समाधिस्थल राजघाट जाएंगे। बता दें कि उनके अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का विरोध करने वाले शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर से पार्टी पर हमला किया है। शहजाद ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि पार्टी के आतंरिक लोकतंत्र को दिखाने के लिए उनके खिलाफ डमी उम्मीदवार खड़ा किया जा सकता है।
शहजाद का आरोप
गौरतलब है कि शहजाद पूनावाला ने पहले भी हमला करते हुए कहा था कि जग उनका अध्यक्ष बनना तय है तो चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं। यह फिक्स है और इसमें जो चापलूस और वफादार हैं वही वोटिंग करेंगे। अब शहजाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस के इतिहास का सबसे काला दिन है। उन्होंने पार्टी के नेता मनीष तिवारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष का पद प्रोपाइटरशिप है। शहजाद ने तो यहां तक कहा कि अगर मैं भी उनके खिलाफ नामांकन कर दूं तो शायद वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस के सदस्य वाले आरोप को खारिज करते हुए शहजाद ने कहा कि वे पार्टी के मेंबर हैं। पार्टी के लोग ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने भी गुजरात चुनाव में इस बात को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शहजाद ने शहजादे की पोल खोल दी है।
ये भी पढ़ें - मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हुआ हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती