Saturday, May 4, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

मोदी जी मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा - यशवंत सिन्हा

अंग्वाल न्यूज डेस्क
मोदी जी मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, अर्थव्यवस्था का चीरहरण नहीं होने दूंगा - यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली । अर्थवस्था को लेकर भाजपा नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चल रहा कोल्ड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी ने बुधवार को यशवंत सिन्हा का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ लोगों को नींद नहीं आती। वह निराशा फैलाने वाले शल्य की तरह है। पीएम की इन बातों पर पलटवार करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं छोटा आदमी हूं सोचा था कि कोई दूसरा नेता मेरी बातों का जवाब देगा लेकिन खुद प्रधानमंत्रीजी खुद आ गए हैं। मैं बता दूं कि मैं शल्य नहीं हूं, भीष्म हूं, लेकिन भीष्म की तरह अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के सवालों के लिए सरकार को तैयार रहना चाहिए। 

बता दें कि पिछले दिनों यशवंत सिन्हा ने गिरती भारतीय अर्थव्यस्था के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराते हुए कई मंत्रियों समेत पीएम पर भी निशाना साधा था। इसके बाद पीएम मोदी और यशवंत सिन्हा के बीच बयानों का एक कोल्ड वॉर शुरू हो गया है। बुधवार को पीएम मोदी ने यशवंत सिन्हा के कुछ बयानों पर बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नींद नहीं आती है। वह  निराशा फैसाले वाले शल्य (महाभारत में एक किरदार) की तरह है। इन बातों पर यशवंत सिन्हा ने भी पलटवार करते हुए कहा का कि मैं शल्य नहीं , मैं अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा। 


उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता पूछेगी कि आपके वायदों का क्या हुआ। तब आपको जनता के सवालों का जवाब देना होगा। सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना भी चाहिए।

Todays Beets: