Thursday, May 16, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस पर विद्रोहियों  ने हमला , 15 की मौत, 55 घायल

अंग्वाल न्यूज डेस्क
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस पर विद्रोहियों  ने हमला , 15 की मौत, 55 घायल

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में  संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत मौजूद संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस पर विद्रोहियों  ने हमला किया है। इस घटना में 15 शांति सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 55 के करीब घायल हो गए हैं। विद्रोहियों ने यह हमला संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के संचालन केंद्र पर किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि विद्रोहियों के हमले में मारे गए अधिकतर शांति सैनिक तंजानिया के थे। उनके अनुसार, क्षेत्र के सबसे खूंखार विद्रोही संगठन ने हमले को अंजाम दिया है। हमले में कांगो के कम से कम 5 सैनिक भी मारे गए हैं।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने हमले को 'युद्ध अपराध' करार दिया है। गुतेरस ने कांगो के अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने का आग्रह किया है। शांति सैनिकों का यह संचालन केंद्र बेनी कस्बे से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। बेली में विद्रोही संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाके अक्सर हमला करते रहते हैं। 

Todays Beets: