नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों के नामांे की घोषणा कर सकती है।
पीएम ने उठाए सवाल
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों को लेकर काफी गहन मंथन किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा पहले दी गई सूची पर सवाल उठाने के बाद नामों के ऐलान में देरी हुई थी। बता दें कि लिस्ट में महिलाओं और युवाओं का नाम नहीं होने पर पीएम ने सवाल उठाए थे। लगातार कयासों के बीच भाजपा ने अब सूची जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - टीम से बाहर चल रहे युवराज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, घरेलू हिंसा का मामला दर्ज
दूसरी बार बैठक में सूची हुई जारी
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के साथ टिकट वितरण पर बैठक हुई। इसमें संसदीय बोर्ड के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती शामिल हुए है।