नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। कोफी अन्नान मूल रूप से घाना के रहने वाले थे और वैश्विक स्तर पर उनके शांति प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। कोफी अन्नान को विश्व भर में गरीबी उन्मूलन के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि कोफी अन्नान पहले ऐसे अफ्रीकी मूल के व्यक्ति थे जो यूएनओ के महासचिव बनाया गया।
गौरतलब है कि कोफी अन्नान लगातार 2 बार 1997 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बने। इस पद पर रहने के दौरान उन्होंने दुनिया से गरीबी को कम करने एक लक्ष्य रखा था।
ये भी पढ़ें - केरल में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए- राहुल गांधी
यहां बता दें कि कोफी अन्नान युद्ध से प्रभावित इलाके में दोबारा से शांति बहाल करने का काम किया था। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमान और सीरिया के युद्ध से प्रभावितों के लिए भी काम कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से मुलाकात भी की थी।