शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। इसमें भाजपा के एक नेता समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनांे से हिमाचल में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है। बिलासपुर जिले के एक गांव में रात को अपने घरों में सो रहे लोगों के घर पर पहाड़ों से मलबा गिरा और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक अन्य मकान के धंसने से भाजपा के नेता और मत्स्य प्रकोष्ठ के नेता मनोज कुमार की मौत हो गई। प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले 2 और दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन के कारण बंद हुए रास्तों को खोलने में प्रशासन जुटा हुआ है लेकिन लगातार बारिश के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मोदीजी को मेरे सामने मंच पर खड़ा कर दो, राफेल डील पर 1 मिनट नहीं ठहर पाएंगे , उन्होंने आपका प...
यहां बता दें कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ों से बड़े-बड़े पेड़ रास्तों पर गिर गए हैं। लगातार भारी बारिश से सड़कों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां पानी में नाव की तरह तैरती नजर आ रहीं हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रशासन के साथ ही आम लोगों की भी परेशानियों में इजाफा कर दिया है।