Wednesday, May 15, 2024

Breaking News

   एमसीडी में एल्डरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC 8 मई को करेगा सुनवाई     ||   यूक्रेन से युद्ध में दिसंबर से अब तक रूस के 20000 से ज्यादा लड़ाके मारे गए: अमेरिका     ||   IPL: मैच के बाद भिड़ गए थे गौतम गंभीर और विराट कोहली, लगा 100% मैच फी का जुर्माना     ||   पंजाब में 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम     ||   गैंगस्टर टिल्लू की लोहे की रोड और सूए से हत्या, गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया हमला     ||   सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार     ||   नीतीश कटारा हत्याकांड: SC में नियमित पैरोल की मांग करने वाली विशाल यादव की याचिका खारिज     ||   'मैंने सिर्फ इस्तीफा दिया है, बाकी काम करता रहूंगा' नेताओं के मनाने पर बोले शरद पवार     ||   सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती    ||   कर्नाटक हिजाब केस में SC ने तुरंत सुनवाई से इंकार किया    ||

LIVE: बुलंदशहर कांड का मुख्य आरोपी ‘योगेश राज’ हुआ गिरफ्तार, प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कर सकती है खुलासा 

अंग्वाल न्यूज डेस्क
LIVE: बुलंदशहर कांड का मुख्य आरोपी ‘योगेश राज’ हुआ गिरफ्तार, प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कर सकती है खुलासा 

लखनऊ। बुलंदशहर कांड का मुख्य आरोपी बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि योगेश राज को बुलंदशहर के स्याना गांव में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था। बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज हिंसा के बाद से ही फरार था। इस शख्स को गिरफ्तार करने का काफी दवाब था। ऐसी भी खबरें हैं कि योगेश राज को गिरफ्तार करने में नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। हालांकि यूपी पुलिस की ओर से योगेश राज की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। 

गौरतलब है कि 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना गांव में गोकशी की घटना के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस भीषण हिंसा में बुलंदशहर के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। बता दें कि पुलिस ने सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट को बुलंदशहर-नोएडा बाॅर्डर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद यूपी पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले कलुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पुरी से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव!, ओडिशा भाजपा नेता का दावा

यहां बता दें कि योगेश राज को ही बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी माना जा रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार था। हालांकि उसने अपना वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उससे सारे राज उगलवाए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस योगेश राज की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि यूपी पुलिस ने इस मामले में सेना के जवान जीतू सिंह को भी हिरासत में लिया था। 

Todays Beets: