नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर उन्हें गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें कि रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन में भाग लेने आए मनोज तिवारी के साथ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने धक्का मुक्की की और उनके साथ पुलिसकर्मियों ने भी गलत व्यवहार किया है। हालांकि तिवारी ने कहा, ‘‘मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस क्षेत्र के अतिरिक्त डीसीपी कह रहे हैं कि कुछ आप कार्यकर्ता घायल हो गए। मैं उन्हें महज 4 दिन में दिखाऊंगा कि पुलिस ने क्या किया है।’’
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया था। इसी समारोह पर शिरकत करने पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ आम आदमी पार्टी ने जमकर धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के समय सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वहां मौजूद नहीं थे।
ये भी पढ़ें - LIVE - पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से बंद जम्मू श्रीनगर- गंगोत्री नेशल हाईवे बंद, फंसे हजारों स...
यहां बता दें कि भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आप विधायक अमानतुल्ला खान ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पर हमला किया। हालांकि अमानतुल्ला खान ने आरोपों से इंकार किया है। अब तिवारी ने पुलिस के अधिकारियों को कहा कि वे 4 दिनों के अंदर दिखाएंगे कि पुलिस ने उनके साथ क्या किया है।